सोनू सूद से स्टार्स को होती है जलन, बोले- कई हीरो-डायरेक्टर्स ने पलट बात नहीं की
सोनू ने बताया कि दुनिया की नजर में हीरो बनना या पूजे जाना लोगों के सामने कई बार असहज कर देता था, और ऐसा कई बार हुआ जब लोगों के अंदर जलन की भावना खुल कर सामने आई. सोनू सूद ने एक बार कहा था कि इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं जो ऑन-कैमरा नहीं ऑफ-कैमरा ज्यादा बेहतर एक्टर हैं. उन्होंने एग्जाम्पल के तौर पर बताया था कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो उन्हें कॉल कर के उनके अच्छे कामों के लिए सराहना करते हैं और सामने से मदद की पेशकश भी करते है, लेकिन जब एकचुअल जरूरत पड़ती हैं तो मौके पर पीठ दिखा के भाग जाते हैं. सोनू से हुई स्टार्स को जलन सोनू ने बताया कि दुनिया की नजर में हीरो बनना या पूजे जाना लोगों के सामने कई बार असहज कर देता था, और ऐसा कई बार हुआ जब लोगों के अंदर जलन की भावना खुल कर सामने आई. सोनू सूद ने कहा- "अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग मेरे पास आते हैं और मेरे द्वारा किए गए काम के लिए मेरी प्रशंसा करते हैं और मैं अपने को-स्टार्स के साथ होता हूं तो मैंने देखा है कि वे अचानक अनकम्फरटेबल हो जाते हैं और सब्जेक्ट विषय बदलकर बातचीत से बचने की कोशिश करते हैं. जो ठीक है, लेकिन प्रोत्साहन बहुत आगे ...